मोतिहारी, अप्रैल 17 -- पकड़ीदयाल ,निसं। थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी बड़कागांव के पास से की गई। पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बड़कागांव निवासी सचिन कुमार, आदित्य कुमार तथा पकड़ीदयाल वार्ड संख्या नौ निवासी मोहमूद मियां के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और मंशा का खुलासा किया जा सके। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार व थार कार बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...