गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने शिकोहपुर गांव के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खेड़की दौला थाने में आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार शहर में कौन सप्लाई कर रहा है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 साल के मनीष के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के ही गांव बपास का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे शुक्रवार को शिकोहपुर गांव के पपकरी चौक के पास से पकड़ा। पूछताछ में...