नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, का.सं.। गाजीपुर पुलिस ने वारदात की फिराक में निकले एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खिचड़ीपुर गांव निवासी एजाज अहमद के रूप में हुई है। उसे 25 अगस्त की शाम डीडीए पार्क के पास पेपर मार्केट इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दबोचा। गाजीपुर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह हथियार कहां से लाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...