छपरा, दिसम्बर 17 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सोशल मीडया पर देसी कट्टा का प्रदर्शन कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक रिविलगंज थाना निवासी मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली बताया गया है। जानकारी के अनुसार, रिविलगंज थाना को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो मंगलवार को प्राप्त हुआ था जिसमें एक युवक एक देशी कट्टा का प्रदर्शन कर रहा है। उक्त वायरल वीडियो के सत्यापन उपरांत वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर युवक के घर से देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट दर्ज कर उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह जानकारी सीनियर एसपी ने दी। छापेमारी टीम में रिविलगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। जिले के कई थानों में हुआ पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.