बेगुसराय, अगस्त 22 -- मटिहानी। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन और रील बनाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को नयागांव थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और चीता बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1 देसी कट्टा, 5 जिंदा गोली और 1 बाइक के साथ धर दबोचा। ​एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। मामले का सत्यापन करने के बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने नयागांव थाना क्षेत्र के मथार गांव (वार्ड नंबर-8) में छापेमारी की। ​छापेमारी के दौरान मथार गांव निवासी मुन्ना कुमार और श्रीलाल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वायरल वीडियो में हथियार के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

ह...