बांका, फरवरी 27 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में एक युवक को अवैध हथियार एवं दो कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश कुमार उर्फ गोलू साह मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उक्त युवक शादी समारोह में पुरानी रंजिश में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। घटना बीती रात गुरुवार की है। जब शादी-समारोह के धुन में सभी व्यस्त व मग्न थे। उसी वक्त एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आया तो ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को दबोच कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना थाना को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं युवक की तलाशी करने पर एक कट्टा के साथ दो कारतूस को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.