मेरठ, अप्रैल 17 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा के दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो शूट करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के दो युवकों के अवैध हथियारों के साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें एक फोटो में एक युवक के हाथ में तमंचा लेकर मुंह में सिगरेट की तरह कारतूस लगाए हुए था और दूसरे फोटो में दोनों युवक हाथ में तमंचा व पिस्टल लेकर फिल्मी स्टाइल में निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। तीसरे फोटो में आरोपी युवक पिस्टल को चूमते हुए दिखाई दे रहे थे। युवकों के फोटो व वीडियो देखने के बाद पुलिस में हड़कंप था। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी देहात अभिजीत सिंह ने थाना पुलिस को आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई क...