हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस, संवाददाता। अवैध हथियारों के साथ युवक के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल फोटो में युवक फायरिंग करता दिख रहा है। वायरल वीडियो और फोटो में दिख रहा युवक कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर का निवासी बताया जा रहा है। जिले के युवाओं में हथियारों का शौक कम होता नजर नहीं आ रहा है। अवैध हथियारों के साथ अक्सर युवाओं के वीडियो व फोटो वायरल होते रहते हैं। ताजा मामले में अवैध हथियारों के साथ एक युवक के अवैध हथियारों के साथ छह फोटो व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर कार चलाता हुआ दिख रहा है। कार में गोलियां भी रखी हुई हैं। वायरल वीडियो में बदमाशी वाला गीत भी बज रहा है। एक वायरल फोटो में युवक फायरिंग करता दिख रहा है। अन्य फोटो में भी युवक के हाथों में हथियार ह...