सीवान, मई 25 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चकिया-राजापुर सड़क पर शनिवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल व अवैध हथियार के साथ राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। लेकिन, पुलिस बलों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- अवैध हथियारों के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर तथा मैरी मकसूसपुर गांव के नंदू साह के पुत्र धनंजय साह बताए ज...