बिजनौर, अप्रैल 11 -- बढ़ापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव वीरभानवाला से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए मंदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी मानपुर थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर, अमरजीत सिंह उर्फ ठाकर निवासी भोगपुर थाना बढ़ापुर व इस्मीत सिंह निवासी बड़ा गुरुद्वारा थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक डीबीबीएल बंदूक 12 बोर मय 14 जिंदा कारतूस 12 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर, एक अदद तमंचा 315 बोर , 27 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...