रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- मयंक त्यागी, किच्छा। एसटीएफ ने पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार था। तलाशी के दौरान कार से छह तमंचे 315 बोर, एक बंदूक और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ ने पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर दोपहर बाद यूपी से बहेड़ी के रास्ते उत्तराखंड में दाखिल हो रही एक वैगनआर कार को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से छह तमंचे (315 बोर), एक बंदूक (12 बोर) और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.