अवैध हथियारों का किया निस्तारण
रुडकी, जून 27 -- मंगलौर। मालखाने को व्यवस्थित करने के क्रम में शनिवार को पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम से संबंधित विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए 63 अवैध हथियारों का निस्तारण किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया। निस्तारण के दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया कि विभिन्न अपराधों और मुकदमों के तहत कोतवाली में सालों से जमा होने वाले माल के कारण मालखानों में जगह की कमी और उनके रख-रखाव में परेशानी आ रही थी। यह भी पढ़ें- अवैध हथियारों का किया निस्तारण जिसके चलते लंबित मालों का कानूनी रूप से निस्तारण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.