अवैध स्वीमिंग पूल पर चौकी प्रभारी ने कराया मुकदमा
मेरठ, मई 4 -- लिसाड़ी गेट के अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मालिक और संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी संचालक यासर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। फिलहाल इस मामले में बाकी विभागों से भी पत्राचार किया गया है और कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों ने लिखा है। दूसरी ओर, फिलहाल स्वीमिंग पूल को बंद करा दिया गया है। शहरभर में इस तरह के स्वीमिंग पूल की तलाश करने और कार्रवाई के लिए भी आदेश दिया गया है। लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से स्वीमिंग पूल संचालित किया जा रहा था। स्वीमिंग पूल का मालिक वासित गाजी उर्फ वासे है, जिसने यासर निवासी कोतवाली को किराये पर दिया हुआ था। इसी स्वीमिंग पूल में डूबने से 12 साल के आकिल की रविवार को मौत हो गई थी। स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.