अवैध स्कूलों-कोचिंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज, अगस्त 26 -- यूपी बोर्ड ने जिलों में अनधिकृत/अमान्य विद्यालयों के संचालन एवं नियम विरुद्ध निजी कोचिंगों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सभी डीआईओएस को 24 अगस्त को पत्र लिखा है कि नौ जून के शासनादेश के अनुपालन में गठित समिति से अपेक्षा की गयी थी कि अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर अमान्य विद्यालयों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अब तक जिलों से सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं जबकि बोर्ड को अमान्य विद्यालय संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही है। अपर सचिव प्रशासन ने सभी डीआईओएस से निर्धारित प्रारूप पर कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.