गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की "प्रश्न एवं संदर्भ समिति" की बैठक विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी अध्यक्षता की एनेक्सी सभागार में गई। समिति ने सीबीएसई, आईसीएसई अथवा यूपी बोर्ड की ओर से प्रदत्त मान्यता के आधार पर विधि विरूद्ध ढंग से अन्य शाखाओं के संचालन की जांच, जनपद में बिना परमिट संचालित निरूद्ध किए गए एवं 15 वर्ष से अधिक अवधि की स्कूल बसों के संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। समिति ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं और जनहित के सभी कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। बैठक ...