प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेशभर में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों और नियम विरुद्ध चल रही निजी कोचिंग की गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18 अप्रैल तक सभी जनपदों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अमान्य विद्यालयों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।जारी निर्देश में कहा गया है कि कई जिलों से बिना मान्यता विद्यालय संचालन और मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने की शिकायतें मिली हैं। यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, परिषद विनियमों तथा उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियम अधिनियम 2002 का सीधा उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.