बरेली, अप्रैल 9 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेशभर में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों और नियम विरुद्ध चल रही निजी कोचिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18 अप्रैल तक सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अमान्य विद्यालयों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निर्देश में कहा गया है कि कई जिलों से बिना मान्यता विद्यालय संचालन और स्कूलों के शिक्षकों के निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने की शिकायतें मिली हैं, जो किशिक्षा निमय विरुद्ध है। शासन के नौ जून 2025 के आदेश के मुताबिक जिला विद्य्रालय निरीक्षक की अध्यक्षता में पहले से गठित समिति को इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.