फरीदाबाद, फरवरी 26 -- नूंह। नूंह में नशे के अवैध कारोबार पर रोक के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। 58 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और एक दुकान सील की गई। उपायुक्त ने जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों पर जोर दिया। गुरुवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि केवल छापेमारी ही नहीं, बल्कि समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना भी जरूरी है। बैठक में हाल ही में चलाए गए अभियान की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दवाइयों की 58 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से एक दुकान पर तंबाकू और नशीली सामग्री की अवैध बिक्री पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया। संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों क...