मुरादाबाद, फरवरी 12 -- लगातार चेतावनी के बाद भी दिल्ली रोड पर गागन तिराहे के पास अवैध तरीके से सड़क किनारे साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही दूर-दराज इलाकों से बड़ी संख्या में फड़ वालों का यहां पहुंचना शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार लगाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद दिल्ली रोड गागन तिराहे पर जाम के हालात बनने शुरू हो गए। जानकारी पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मझोला पुलिस के साथ सड़क पर बाजार लगाने वालों को हटाया गया। कुछ का सामान भी जब्त किया। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद सामान लौटा दिया। देर शाम हालात बद से बदतर हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर हर गुरुवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका स्थाई समाधान किया जाए।

हिंदी हिन्दुस...