बलरामपुर, जुलाई 4 -- गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर वन संपदा की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर की बीओपी भगवानपुर को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी ने अवैध सागवान की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर विश्राम के पास, सीमा स्तंभ संख्या 594/3 से करीब 10 किलोमीटर भारतीय सीमा की ओर एक बगीचे में अवैध लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी है। सूचना पर पहुंची टीम ने तलाशी ली तो ट्रॉली में बिना किसी वैध परमिट के 28 बोटा सागवान की लकड़ी बरामद हुई।

गिरफ्तारी का विवरण मौके पर चालक समेत पांच लोग मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान वे लकड़ी के कटान और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्ता...