झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। झांसी में आईपीएल सट्टा जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में गुरसरांय पुलिस ने सट्टा खिलाते दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से दस हजार रुपए नगद, दो मोबाइल व 28 पर्चियां बरामद की हैं। गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, अमृत सिंह, आशीष द्विवेदी पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम गांव वछेह स्थित यात्री प्रतीक्षालय, रामनगर रोड पर पहुंची। जहां टीम को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घेराबंदी कर दो लोगों का पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ दो पकड़ा है। यह भी पढ़ें- अवैध सट्टा खिलाते दो सटोरिया धरे गए उन्होंने अपना नाम अयूब खां निवासी सरसेडा और मनोज कुमार अहिरवार निवासी बरौरा बताया है। तलाशी के दौरान एक के पास से 7,200 व दूसरे के पास से 2...