बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने देवर संग मिलकर गला घोंटकर मारा था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पत्नी ने ही देवर के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार्य कर लिया है। सोमवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र रामबाबू शुक्रवार की रात फसल की थ्रेसिग करवा कर घर लौटा रात को खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी निशा के साथ ट्यूबबेल की छत पर सो गया। रात को किसी वक्त पत्नी के सहयोग से अज्ञात लोगो ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दिया। सुबह पत्नी निशा ने परिजनो को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने श...