सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी के मुहचोरवा घाट पर 30 अगस्त को एक ई-रिक्शा चालक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे इससे हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस खुलासा करने में लग गई थी। मंगलवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी ने ही अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति कीRs.1.10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतका की पत्नी व हत्या में शामिल तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू, छह मोबाइल फोन, आधारकार्ड, पैन कार्ड, नकदी व एयर इण्डिया टिकट बरामद किया है। पुलिस लाइंस सभागार में खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि बताया कि 30 अगस्त की रात मुंहचोरवा घाट बूढ़ी राप्ती नदी रामनगर ...