प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतू के पारा हमीदपुर में रविवार रात हुई महिला और उसके 14 साल के बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार सुबह दोनो के शव निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर मिले थे। महिला से प्रेम करने वाले चचेरे जेठ के बेटे ने किसी और से बात करने पर कुदाल से उसकी हत्या कर दी। बेटा जग गया तो उसे भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि महिला और उसके बेटे का शव मिलने के बाद बेटी ने जमीन के विवाद के चलते पड़ोसी वकील सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस को महिला के चचेरे जेठ रणजीत मौर्य के बेटे रणबहादुर मौर्य की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया...