जमशेदपुर, जून 10 -- एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा के धर्माबांधा में मंगलवार देर रात बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) की हत्या कर दी। बापी ने गीता के सिर पर खलबट्टा से जोर से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बापी मंडल को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बापी डिमना रोड ने होटल चलता है। दोनों की दूसरी शादी थी। बापी ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे है जबकि गीता भी अपने पति को छोड़ चुकी थी। बेटी कुछ महीनों से गीता बारीडीह के एक युवक से फोन पर बात करती थी। कई बार उसे पकड़ा था। मामला उलीडीह थाने पर भी गया जहां समझौता हो गया था। देर रात गीता से इसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके ...