दुमका, जुलाई 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। अवैध संबंध में जामताड़ा जिला के फतेहपुर थाना अंतर्गत चापुड़िया के एक डॉक्टर तरुण मोयरा के पुत्र की एक आदिवासी महिला के साथ अवैध संबंध बनाने पर पति ने लाठी डंडे से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शनिवार सुबह में मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव के पास हुई। घायल डाक्टर के पुत्र देवराज मोयरा को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए एमजेएमसीएच में भर्ती कराया,पर तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के आरोपी फरार हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...