मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के विरोध पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। शुक्रवार को पीड़िता अपने चार मासूम बच्चों को लेकर थाने पर पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच पति दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग करने लगे। विरोध करने पर घर में रोज झगड़ा होने लगा। प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.