प्रयागराज, जनवरी 28 -- स्टेनली रोड निवासी एक महिला ने डॉक्टर पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, पति का एक महिला डॉक्टर से अवैध संबंध है। इसी का विरोध करने पर उसे पहले मारापीटा, फिर बात करने के बहाने बुलाकर हत्या की कोशिश की गई। महिला की तहरीर पर पति, उसकी महिला मित्र व सास, ससुर के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...