अवैध संबंध के चलते चचेरे भाई ने की थी महिला की हत्या
बिजनौर, सितम्बर 26 -- नूरपुर के आलमपुर एडवा के जंगल में महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल फोन, बेटी के दूध की बोतल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि 23 सितंबर को आलमपुर एडवा के जंगल में एक महिला का शव मिला था। कपड़े जले हुए थे। शव के पास एक मासूम बच्ची रोती हुई मिली थी। पुलिस ने मां बेटी की शिनाख्त के लिए आसपास जिलों में फोटो भिजवाए थे। महिला की पहचान ऊषा सैनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के चचेरे भाई नीरज निवासी बीलना, नौगावां सादात, अमरोहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रिश्ते में ऊषा के चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.