अवैध संबंध का विरोध किया तो पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
सहरसा, मई 22 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मदनपुर गांव वार्ड दो में शुक्रवार को पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी का शव को बरामदे पर छोड़कर पति फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मदनपुर गांव निवासी मो जफर की 27 वर्षीय पत्नी रौनक खातून के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर एवं बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। घटना के बाद पति सहित घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने अवैध संबध को लेकर पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.