गाज़ियाबाद, जून 28 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की नंदनगरी कॉलोनी में शनिवार रात को अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ तलवार से वार कर साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि पत्नी ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। नगर की नंदनगरी कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा, जिसका पत्नी रेनू ने विरोध किया। रेनू ने फोन कर रिश्तेदार बुला लिए। इसे लेकर कहासुनी हो गई। रेनू की बहन तनु ने परमजीत सिंह व उसकी प्रेमिका को उल्टा सीधा कहा। इससे नाराज होकर परमजीत ने तलवार से तनु के सिर पर कई वार किए। यह भी पढ़ें- अवैध संबंध का विरोध करने पर साली पर किया तलवार से हमला जिस कारण तनू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रेनू ने इस संबंध में मोद...