नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अवैध संबंधों के चक्कर में एक 45 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी महिला की पहचान क्षेत्रीय निवासी शीला सोनार के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान 40 वर्षीय साधना महेंद्र सोनपाटकर के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें इस वीभत्स घटना को देखा जा सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि साधना सुबह अपने घर से एक बंदूक, चाकू और मिर्च का स्प्रे लेकर निकली और थोड़ी दूर स्थित अपने प्रेमी के घर में घुस गई। यहां पर उसने बंदूक से मृतका पर हमला करने की को...