चंडीगढ़, जुलाई 27 -- फिरोजपुर जिले के गांव जवाहर सिंह वाला में चरित्र पर संदेह के चलते एक शख्श ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे मेरी समझ खुद ने भी पत्नी के स्कूल परिसर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के स्कूल के किसी टीचर के साथ अवैध संबंध हैं।हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन किया पुलिस के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव जवाहर सिंह वाला के रहने वाले मनप्रीत सिंह की पत्नी सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर थी। मनप्रीत को काफी समय से शक था कि उसकी पत्नी के सरकारी स्कूल में ही पढ़ाने वाले किसी...