कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंधों के शक पर साढ़ू ने रॉड व ईंट से हमला कर युवक की हत्या करने का प्रयास किया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी साढ़ू की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल इलाके के पीड़ित ने करीब आठ महीने पहले गांव के ही युवक से अपनी साली की शादी कराई थी। बताया जाता है कि अब उस युवक की बीवी मायके से ससुराल जाने को तैयार नहीं है। इसे लेकर युवक साढ़ू से रंजिश रखता है। उसे साढ़ू पर पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का भी शक है। गुरुवार की सुबह पीड़ित साढ़ू अपने घर के बाहर बैठकर आग ताप रहा था। तभी आरोपी युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर रॉड व सीमेंटेड ईंट से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.