बुलंदशहर, मई 26 -- रिश्तों में अविश्वास की दीमक किस कदर इंसानी दिमाग पर हावी हो रही है, इसका खौफनाक मंजर बुलंदशहर और उसके आस-पास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ समय में जिले में हत्या की कई ऐसी सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं, जिनकी तह में जाने पर सिर्फ एक ही बात निकलकर सामने आई है और वो है अवैध संबंधों का शक। महज शक के चलते कहीं पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंट दिया, तो कहीं एक बेटे ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और सगे पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। खुर्जा में शक के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या यह भी पढ़ें- अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या, मर्डर के बाद पिता से बोला-वाइफ को मार दियामंगलवार 26 मई को ताजा मामला मंगलवार 26 मई को ताजा मामला खुर्जा नगर के जंक्शन क्षेत्र के गांव आसफपुर से सामने आया है,...