बरेली, अप्रैल 29 -- रामगंगानगर में निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे युवक की हत्या पास ही मजदूरी करने वाले युवक ने की थी। चौकीदार के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिथरी चैनपुर की रामगंगानगर कॉलोनी में लक्ष्मीकांत के निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले उनके रिश्ते के साले शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव बिरियारारा निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार की बुधवार रात गला दबाने के बाद छत से फेंककर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गुरुवार सुबह मकान के पास ही मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर अनिल के बेटे जीतेश ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को बिथरी पुलिस ने पास ही मजदूरी करने वाले क्योलड़िया के गांव बरनई केसूपुर निवासी रविंद्र कु...