शामली, मई 14 -- कैराना। एक विवाहिता ने पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर बंधक बनाकर हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान इकरामपुरा निवासी शबाना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 16 नवंबर 2024 को मुशाहिद निवासी खालसा पट्टी, लौहार मस्जिद के निकट, सुजडू खालापार मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। उसे पति के संबंधों का पता चलने पर उसने ससुराल वालों को बताया, तो उन्होंने उसे चुप रहने की धमकी देते हुए कहा कि यदि बात बाहर गई तो उसका वहां रहना मुश्किल हो जाएगा। पीड़िता ने बताया कि 11 मई को उसने पति का मोबाइल देखा, जिसमें दूसरी महिला से संबंधों के सबूत मिले। विरोध करने पर पति आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते ह...