नोएडा, जून 13 -- नोएडा। एक महिला ने पति पर बेल्ट और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। सेक्टर-122 निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 8 मार्च 2019 को संदीप यादव के साथ हुई। उन्हें पता चला कि पति के कई लड़कियों से संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पति अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। शुक्रवार को भी संदीप यादव ने बेल्ट और डंडे से शिकायतकर्ता महिला की पिटाई की और धमकाया। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...