शाहजहांपुर, मई 18 -- सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक को आरोपी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह यह बात परिवार में बताने की धमकी देता था। इसी रंजिश में आरोपी ने शराब के नशे में अपने ही भाई के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। बाद में बचने के लिए पड़ोसी के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि 15 मई को हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के सिवरी निवासी रानू कुमार ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी में तहरीर देकर गांव हैदरपुर निवासी नरेश पर उसके पिता पप्पू की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर...