मुजफ्फरनगर हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- यूपी के मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव शाहदरा बांगर में सोमवार शाम प्रतिशोध की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंधों और सात महीने पुराने सुसाइड का बदला लेने के लिए हमलावरों ने 27 वर्षीय अक्षय की घेराबंदी कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने पहले सड़क पर उस पर हमला किया और जब वह जान बचाकर एक घर में घुसा, तो वहां घुसकर उसे गोली मार दी।खेत से लौटते समय घेरकर किया हमला जानकारी के अनुसार, शाहदरा बांगर निवासी अक्षय (27) पुत्र चंद्रपाल रोशवाल सोमवार देर शाम रसूलपुर मार्ग स्थित अपने खेतों से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव की आबादी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले अक्षय के साथ मारपीट की और धारदार हथियारों से प्रहार शुरू कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.