मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, 9 जिंदा कारतूस, 5 अवैध तमंचे और चार हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने पूछताद के बाद आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस लाइन में एसएसपी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस काली नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि काली नदी के पास खाली में कुछ व्यक्ति मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सलीम उर्फ वसीम निवासी न्याजूपुरा शहर कोतवाली, मोहम्मद अनस निवासी गांव विज्ञाना थाना बुढ़ाना, नदीम निवासी गांव विज्ञाना व आरिस उर्फ बिट्टु निवासी मिमलाना रोड शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हथियार तस्करी में युवक ग...