गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम। क्लबों और बारों में नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान एक क्लब में अवैध शराब का जखीरा मिला। वहीं एक अन्य बार में निर्धारित सीमा से अधिक शोर पाए जाने पर म्यूजिक सिस्टम जब्त कर कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस की टीम सबसे पहले सेक्टर-66 स्थित एलीट क्लब में छापेमारी के लिए पहुंची। टीम ने जब क्लब के स्टॉक की जांच की, तो वहां 25 बोतल बीयर और 4 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। क्लब मैनेजर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर निवासी क्लब संचालक उदित बंसल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शामिल जांच करते हुए जमानत पर छोड़ दिया गया।पुलिस टीम सेक्टर-58 स्थित वेयर एल्स बार में पहुंची। यहां देर रात...