चतरा, फरवरी 3 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । नगर निकाय चुनाव को लेकर हंटरगंज के झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब भठ्ठियों के विरुद्ध मंगलवार को एसपी के निर्देश पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा लेंजवा और कोशमाही जंगल मे चलाये जा रहे तीन अवैध शराब भठ्ठियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। मौके पर एक हजार किलो जावा महुआ को भी पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया। हंटरगंज के झारखंड बिहार सीमा पर स्थित इन भठ्ठियों से हर रोज हजारो लीटर शराब की तस्करी बिहार में किया जा रहा था। जिसके कारण बिहार क्षेत्र के अपराधिक तत्वों का क्षेत्र में आना जाना भी हो रहा था। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया और उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। भट्टी भूमिगत तरीके से भी चला...