अवैध शराब भट्ठी पर छापामारी, 35 लीटर महुआ शराब बरामद
आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया। थाना क्षेत्र के धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर ग्राम में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया। उक्त स्थल से करीब 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 35 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण में जुटे लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.