चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा, संवाददाता। उत्पाद विभाग द्वारा मुफ्फसिल थाना एवं झींकपानी थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब निर्माण केन्द्रों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम करकट्टा में संचालित एक अवैध चुलाई शराब भट्ठी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। वहीं, झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में संचालित दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं शराब बनाने के लिए जमा लगभग 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। बरामद जावा-महुआ को नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब निर्माण की तीन भट्ठियां ध्वस्त , तीन के खिलाफ मामला दर्ज मामले में अवैध भट्ठियों के संचालन से संबंधित तीन अभिय...