फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज। कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह फोर्स के साथ प्रेमनगर गांव की ओर जा रहे थे। तभी दो व्यक्ति प्रेमनगर की तरफ से पैदल आते दिखाई दिए। जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा तो फिर बापस होकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़ कर गांव की तरह दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रेमनगर निवासी राजन उर्फ राजा और अनिकेत उर्फ मिथुन बताया। उनके पास से पुलिस को दस दस लीटर देशी कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे वह बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ़्तार कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.