चाईबासा, जून 18 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की लगातार छापेमारी अभियान में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगाँव और बासकाठा गांव में बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भनगांव में अवैध चुलाई शराब बेच रहे एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया। वहीं, बासकाठा गांव में दूसरे व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...