अवैध शराब बेचने की शिकायत करने पर पिता-पुत्र को पीटा
बागपत, जून 25 -- बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने पर एक परिवार पर हमला किया गया है। जिसमें तीन लोग घायल हुए। पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित जमशेद ने बताया कि घटना की रात वह अपने पिता के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने परिजनों और साथियों के साथ वहां पहुंचा। जिसके बाद उसे और उसके पिता को हमलाकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी युवक अवैध शराब बेचता है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से कर दी थी। बताया कि इसके बाद से आरोपी और उसके परिजन रंजिश रख रहे है। कई बार वे जान से मारने की धमकी भी दे चुके है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.