सिमडेगा, सितम्बर 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के दौरान 312 किलोग्राम जावा महुआ एवं 21 लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं। और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों ने जिले की जनता से सहयोग की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...