सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। होली पर्व को देखते हुए डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने कसडेगा में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। छापेमारी के दौरान लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ तथा करीब 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। बरामद अवैध सामग्री को नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा इस मामले में संबंधित आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जिले भर में सघन जांच एवं छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। इघर पुलिस टीम ने बंगरु गांव में भी अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए 180 किग्रा जावा महुआ को जब्त किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.